विंडोज १० माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के द्वारा बनायीं गयी एक ऑपरेटिंग सिस्टम हैं, जिसको २९ जुलाई २०१५ को लॉन्च किया गया था। इसके पहले हम माइक्रोसॉफ्ट की विंडोज ७, विंडोज विस्टा, विंडोज XP आदि ऑपरेटिंग सिस्टम्स का इस्तेमाल करते थे । कोई भी ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च होती है, तो अगले कुछ सालों तक कंपनी की तरफ से हमें उसके सिक्योरिटी और इम्प्रूवमेंट अपडेट मिलते रहते है। कुछ सालों बाद जब कंपनी मार्किट में नयी ऑपरेटिंग सिस्टम लाती है, तो पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट्स प्रोवाइड करना बंद कर देती हैं। ५ अक्टूबर २०२१ में माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज १० ऑपरेटिंग सिस्टम का अगला संस्करण विंडोज ११ मार्किट में लाया, अब माइक्रोसॉफ्ट विंडोज १० के अपडेट्स बंद करने जा रहा है। [ Windows 10 Support End Date ]
१४ अक्टूबर २०२५ से माइक्रोसॉफ्ट अपने विंडोज १० ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट्स बंद करने जा रहा है । जिन लोगों को १४ अक्टूबर २०२५ के बाद भी अपडेट्स चाहिए वो लोग एक्सटेंडेड सिक्योरिटी अपडेट्स प्रोग्राम के जरिये विंडोज १० ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट एक्सटेंड कर सकते हैं। अगर आपका कंप्यूटर विंडोज ११ ऑपरेटिंग सिस्टम सपोर्ट करता हैं और आपके पास विंडोज १० ऑपरेटिंग सिस्टम की लाइसेंस कॉपी है, तो आप विंडोज १० ऑपरेटिंग सिस्टम को विंडोज ११ ऑपरेटिंग सिस्टम में निशुल्क अपग्रेड कर सकते हैं। [ Windows 10 Support End Date ]



