EPFO का फुल फॉर्म Employees’ Provident Fund Organization हैं, जिसे हिंदी में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कहते हैं। यह भारत सरकार के श्रम और रोज़गार मंत्रालय के तहत वैधानिक रूप से काम करने वाली संस्था हैं जिसका निर्माण सन १९५१ में कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) योजना के प्रबंधन और विनियमन के लिए किया गया है। यह योजना संघठित क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए सेवनिवृत्ती लाभ तथा वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती हैं।
EPFO कई महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन करता है: [ EPFO Update January 2025 Hindi ]
कर्मचारी भविष्य निधि योजना (EPF)
यह एक बचत योजना हैं, जिसके अंतर्गत कर्मचारी और वो जिस कंपनी के लिए काम कर रहा है वो कंपनी दोनों, मूल वेतन का १२% EPFO में बचत के लिए जमा करते हैं। [ EPFO Update January 2025 Hindi ]
कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) [ EPFO Update January 2025 Hindi ]
यह योजना सेवनिवृती के बाद, कर्मचारियों को पेंशन का लाभ प्रदान करती हैं ।
कर्मचारी जमा-लिंक्ड बीमा योजना (EDLI)
इस योजना के तहत कर्मचारियों को जीवन बीमा का लाभ प्रदान होता हैं ।
EPFO खाते में जामा राशि पर सलाना 8.25 % के दर से ब्याज का लाभ मिलता है। [ समय के साथ ब्याज दर में बदलाव आ सकता हैं। ] हर कर्मचारी को यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) दिया जाता है, जो नौकरी बदलने पर भी स्थिर रहता है । कोई भी कर्मचारी अपने EPFO खाते से ऑनलाइन माध्यम से जुड़ सकता हैं।
जनवरी २०२५ से EPFO में हुए बदलाव
जनवरी से २०२५ से एपफओ में कुछ बदलाव किये गए है, अब कर्मचारी अपने EPFO खाते की प्रोफाइल जानकारी जैसे की नाम, जन्म तिथि, लिंग, वैवाहिक स्थिति आदि खुद से ऑनलाइन अपडेट कर सकते है। [ जिनका UAN नंबर १ अक्टूबर २०१७ से पहले बना हैं, हो सकता हैं की प्रोफाइल अपडेट करने के लिए , इसके सम्बन्धित दस्तावेज अपडेट करना पड़ेगा ] [ EPFO Update January 2025 Hindi ]
PF ट्रान्सफर करना हुआ आसान, जिन कर्मचारियोंने एक से अधिक कंपनियों में काम किया है, उनका PF ट्रान्सफर करने की प्रोसेस आसान हो गयी है। १ जनवरी २०२५ से केंद्रीकृत पेंशन भुगतान प्रणाली ( CPPS ) को EPFO के कार्यालयों में पूरी तरह से लागू कर दिया हैं। इस प्रणाली से NPCI ( National Payments Corporation of India ) के द्वारा पेंशन का पेमेंट स्वीकारने की सुविधा उपलब्ध है। इस बदल से आनेवाले समय में EPFO के ७ करोड़ सदस्यों को लाभ होगा। [ EPFO Update January 2025 Hindi ]



