५८ वां वार्षिक निरंकारी संत समागम, पुणे में हुआ संपन्न | 58th Nirankaari Sant Samagam Pune

पुणे के पिम्परी में मिलिट्री डेअरी फार्म पर ५८ वे निरंकारी संत समागम का २४ से २६ जनवरी तक, संत निरंकारी मिशन की तरफ से आयोजन किया गया। देश विदेशो के हजारो भक्तों ने इस समागम में भाग लिया। हरसाल शांति, एकता और आध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए निरंकारी संत समागम का आयोजन किया जाता हैं। सद्गुरु माता सुदीक्षा जी ने भक्तों का सम्बोधन किया, इसके अलावा विभिन्न वक्ताओं, गायकों और कवियों ने अपने विचार और भक्ति प्रस्तुतियों के माध्यम से आध्यात्मिकता को बढ़ावा दिया।

इस साल की थीम “विस्तार – अनंत की और” पर आधारित थी, यह संदेश सभी गतिविधियों और चर्चाओं में प्रतिध्वनित हुआ। समागम में कई गतविधियों का आयोजन किया था जैसे की सेवा दल रैली, कवी दरबार आदि। भक्तों को समागम स्थल पर बैठने की विशेष व्यवस्था तथा प्रवचन देखने और सुनने के लिए जगह जगह पर LED स्क्रीनों का प्रबंध किया गया था। समागम स्थल पर,भक्तों को रहने के लिए १०० तम्बुओं, तथा भोजन,पानी और शौचालयों की व्यवस्था की गयी थी। इसके अलावा पुणे में समागम स्थल तक की परिवहन व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया था।

इस तरह पुणे में आयोजित ५८ वे वार्षिक संत निरंकारी समागम ने समाज में शांति, एकता और आध्यात्मिकता को बढ़ावा दिया। [ 58th Nirankaari Sant Samagam Pune ]

Leave a Comment