भारत में चलने वाली रेलगाड़ियों के प्रकार | Indian Train Types Hindi

भारतीय रेलवे द्वारा कई प्रकार की ट्रेने चलायी जाती हैं, मूल रूप से इन ट्रेनों को दो वर्गों में विभाजीत किया जाता हैं।

1. पैसेंजर ट्रेने

2. मालगाड़िया

पैसेंजर ट्रेनों में कई प्रकार हैं। इनमे से कुछ ट्रेनों के प्रकार इस तरह हैं।

राजधानी एक्सप्रेस

यह एक प्रीमियम केटेगरी की ट्रेन हैं, इस ट्रेन को १ मार्च १९६९ को लांच किया गया था। यह ट्रेन भारत की राजधानी दिल्ली और भारतीय राज्यों के राजधानियों तथा कुछ बड़े शहरों के बीच चलायी जाती हैं। यह ट्रैन फुल एयर कंडिशन्ड है और, ११० से १४० किलोमीटर्स प्रति घंटे के स्पीड से दौड़ती हैं । इस ट्रैन में यात्रीयों को खाना, सोने के लिए ब्लैंकेट, बेडशीट, तकिया आदि दिया जाता हैं। [ Indian Train Types Hindi ]

दुरोंतो एक्सप्रेस

यह एक फुल एयर कंडिशन्ड ट्रेन हैं। दुरोंतो एक बंगाली शब्द हैं जिसका अर्थ हैं, दुरी का अंत इसके और भी अर्थ हैं जैसे की निरंतर, रेस्टलेस। इस ट्रेन को १८ सितम्बर २००९ में लांच किया गया था। पहले यह ट्रेन कुछ टेक्निकल स्टॉप्स के अलावा बिना किसी स्टॉप पे रुके लगातार चलके अपने गंतव्य स्टॉप पर पहुंचती थी, लेकिन २०१६ के बाद यह ट्रेन को कुछ कमर्शियल स्टॉप्स पर रूकती हैं। यह ट्रेन अपने स्पीड और समयनिष्ठा के लिए जानी जाती हैं। [ Indian Train Types Hindi ]

हमसफ़र एक्सप्रेस

यह भारतीय रेलवे की प्रीमियम क्लास की एक ट्रेन हैं इसमें ऐसी और नॉन ऐसी दोनों तरह के कोचेस हैं। इस ट्रेन को १६ दिसंबर २०१६ में लांच किया गया था। इस ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग, शीशे , CCTV कॅमेरे, और बायो टॉयलेट्स की सुविधा दी गयी हैं। यह ट्रेन १३० किलोमीटर्स प्रति घंटे के स्पीड के साथ दौड़ती हैं । [ Indian Train Types Hindi ]

गरीबरथ एक्सप्रेस

इस ट्रेन की शुरुवात ५ अक्टूबर २००५ में की गयी थी, इस ट्रेन को आम आदमी को कम बजट में ऐसी में सफर करने के लिए लांच किया गया था। इस ट्रेन की शुरुवात उस वक्त के रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव की थी। यह सुफरफास्ट केटेगरी की फुल एयर कंडिशन्ड ट्रेन है जो लम्बी दुरी तय करती है। [ Indian Train Types Hindi ]

तेजस एक्सप्रेस

यह IRCTC की तरफ से चलाये जानी वाली एक प्राइवेट ट्रेन हैं जो, सेमि हाई स्पीड केटेगरी में आती है । इस ट्रेन की शुरुवात २४ मई २०१७ में की गयी थी। यह ट्रेन प्रीमियम सर्विस के लिए जानी जाती हैं । [ Indian Train Types Hindi ]

शताब्दी एक्सप्रेस

यह एक सुपरफास्ट केटेगरी की ट्रेन हैं जिसे १० जुलाई १९८८ में लांच किया गया था। यह फुल एयर कंडिशन्ड ट्रेन हैं जो बड़े शहरों के बीच दिन के समय चलती है और श्याम को वापस अपने प्रारंभिक स्टेशन पर आती हैं । इसे कम दूरी पर चलाया जाता हैं। [ Indian Train Types Hindi ]

जनशताब्दी एक्सप्रेस

यह शताब्दी एक्सप्रेस का इकोनोमिकल संस्करण है। इसे आम आदमी के जरूरतों को सामने रखकर लॉन्च किया गया है । इसे १६ अप्रेल २००२ में लॉन्च किया गया था। यह १३० किलोमीटर्स प्रति घंटे तक की रफ़्तार से दौड़ती हैं। [ Indian Train Types Hindi ]

इंटरसिटी एक्सप्रेस

यह एक एक्सप्रेस केटेगरी की ट्रैन हैं जो बड़े शहरों के बीच चलती हैं। एक शहर से दूसरे शहर आसानी से जाने के लिए इस ट्रैन को लॉन्च किया गया था। इस ट्रेन में ऐसी और नॉन ऐसी दोनों कोचेस अवेलेबल है। [ Indian Train Types Hindi ]

अन्तोदय एक्सप्रेस

यह एक अनारक्षित एक्सप्रेस केटेगरी की ट्रेन है जिसे आम आदमियों के लिए कम पैसो में सफर करने के लिए लॉन्च किया गया था इस ट्रेन की शुरुवात ४ मार्च २०१७ की गयी थी। [ Indian Train Types Hindi ]

संपर्क क्रांती एक्सप्रेस

यह ट्रेन भारत के बड़े शहरों और राजधानी दिल्ली के बीच चलती हैं । इस ट्रेन में ऐसी और नॉन ऐसी दोनों तरह के कोचेस हैं, और इसमें मोबाइल चार्जिंग, ऐसी कोचेस में सोने के लिए बेड रोल्स दिए जाते है । इस ट्रेन में पैंट्री कार भी अवेलेबल हैं । [ Indian Train Types Hindi ]

राज्यराणी एक्सप्रेस

यह ट्रेन राज्य की राजधानी और राज्य के बड़े शहरों के बीच चलती हैं । इस उस वक्त की रेल मंत्री ममता बनर्जी ने १ जुलाई २०११ में लॉन्च किया था। इस ट्रेन में ऐसी और नॉन ऐसी दोनों तरह के कोचेस अवेलेबल है । इस ट्रैन में एक्सप्रेस ट्रैन की मूल सुविधाएं जैसे मोबाइल चार्जिंग, बेड रोल आदि उपलब्ध हैं । [ Indian Train Types Hindi ]

डबल डेकर ऐसी एक्सप्रेस

इस ट्रेन को कर दुरी के रुट्स के लिए लॉन्च किया गया था और इसमें एक के ऊपर दूसरा ऐसे डबल कोचेस लगे हुए है। इसमें एक कोच में १२० पैसंजर बैठ सकते हैं और यह ट्रैन १३० किलोमीटर्स प्रति घंटे तक की रफ़्तार से दूरी तक करती है। [ Indian Train Types Hindi ]

वन्दे भारत एक्सप्रेस

यह एक सेमि हाय स्पीड केटेगरी की ट्रैन है जिसे १५ फरवरी २०१९ में लॉन्च किया गया था। यह भारत की आधुनिक ट्रेन हैं जिसमे यात्रीयों को आधुनिक सुविधाएं जैसे स्वयंचालित दरवाजे, जीपीएस इनफार्मेशन सिस्टम , मनोरंजन के लिए वाय फ़ाय, बाहर का सुन्दर दृश्य देखने के लिए बड़ी खिड़कियाँ, खाने के लिए ताजा स्वादिष्ट खाना आदि मिलती हैं। यह ट्रेन १६० किलोमीटर्स प्रति घंटे के स्पीड से दौड़ती हैं। [ Indian Train Types Hindi ]

इन पेसेंजर ट्रेनों के अलावा भारतीय रेलवे और भी कई स्पेशल ट्रेने चलाती है वे इस प्रकार है

महाराजा की एक्सप्रेस

यह एक लक्ज़री केटेगरी की ट्रेन हैं, इस ट्रेन को २०१० में शुरू किया गया था। इस ट्रेन में सब लक्ज़री सुविधाएँ मिलती हैं, इस ट्रैन को ख़ास करके पर्यटकों के लिए लॉन्च किया गया हैं और इस ट्रेन का टिकट भी काफी महंगा हैं। यह ट्रेन मुख्यतः राजस्थान, महाराष्ट्र , मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थलों के रूट पर चलती हैं। [ Indian Train Types Hindi ]

गोल्डन चेरियट

गोल्डन चेरियट का मतलब होता हैं सोने का रथ, इस ट्रेन का नाम हम्पी में स्तिथ स्टोन चेरियट ( जो सूरज की किरणे पड़ने पर सोने जैसा चमकता है ), मोन्यूमेंट से रखा गया है और यह लक्ज़री केटेगरी की ट्रैन है जो साउथ इंडिया के रुट्स पर चलती हैं। इस ट्रेन को २००८ में लॉन्च किया गया था और इस ट्रेन को कर्नाटक स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन की तरफ से चलाया जाता है। यह लक्ज़री टूरिस्ट ट्रेन हैं और इसका टिकट काफी महंगा हैं । [ Indian Train Types Hindi ]

इसके अलावा भारत में माउंटेन रेलवे और मेट्रो ट्रेन्स भी चलती हैं।

दार्जीलिंग हिमालयन रेलवे

यह ट्रेन टॉय ट्रेन के नाम से भी जानी जाती हैं। यह एक नैरो गेज पर चलनेवाली ट्रेन हैं और यह नई जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग के बीच चलती हैं। इस ट्रेन को ५ दिसंबर १९९९ में विश्व धरोहर के रूप में घोषित कर दिया है। [ Indian Train Types Hindi ]

मेट्रो ट्रेन्स

भारत के कुछ बड़े शहरों में मेट्रो ट्रेन्स चलती हैं। यह ट्रैन सिस्टम, शहर के एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए बनाई है। [ Indian Train Types Hindi ]

मालगाड़िया [ Freight Trains ]

अब बात करते है मालगाड़ियों के बारे में, मालगाड़ियों भी कई प्रकार है।

ओपन वेगन

इस मालगाड़ी के डिब्बे ऊपर के और से खुले होते है और इसमें ज्यादातर कोयला और स्थूल वस्तुएँ भरी जाती है।

कवर्ड वेगन

इस मालगाड़ी के डिब्बे ऊपर से बंद होते हैं और इस प्रकार की मालगाड़ियों से कई प्रकार के वस्तुओं की यातायात की जाती है जैसे की सीमेंट, उर्वरक, कपडे, डिब्बाबंद खाद्य उत्पाद आदि।

टैंक वेगन

इस प्रकार की मालगाड़ी में आपको टैंक दिखाई देते है जिसमे ऑइल, पेट्रोल, गैस आदि पदार्थों की यातायात होती हैं।

फ्लैट वेगन

इस प्रकार के मालगाड़ियों के स्टील के हैवी कंटेनर्स और इस प्रकार के अन्य वस्तुओं की यातायात होती हैं।

स्पेशल वेगन

जरुरत के हिसाब से इस मालगाड़ी को सेट किया जाता हैं, मिल्क टैंकर्स इस प्रकार के मालगाड़ी का उदहारण हैं।

ऊपर दी गयी जानकारी के अनुसार भारत में रेलगाड़िया चलती हैं, पहले और भी प्रकार की गाड़िया चलती थे जो अब बंद हो चुकी है और, अन्य प्रकार भी गाड़िया भी चलती हैं, अगर आपको ऐसे ही किसी प्रकार के ट्रेन के बार में पता हैं लेकिन वह इस ब्लॉग पोस्ट में लिखा नहीं है, तो कमेंट सेक्शन में आप हमें उस ट्रेन के बारे में सुझाव दे ताकि हम यह ब्लॉग पोस्ट अपडेट करें। [ Indian Train Types Hindi ]

Leave a Comment