प्रयागराज में, १३ जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ मेला | Mahakumbh Mela Prayagraj 2025

इस साल प्रयागराज में महाकुंभ मेला मनाया जा रहा है जो की हर १२ साल बाद मनाया जाता है । इस साल प्रयागराज में महाकुंभ मेला १३ जनवरी से २६ फरवरी तक मनाया जाएगा। इस धार्मिक महोस्तव में लाखों लोग प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में स्नान करते हैं। प्रयागराज तीन नदिया गंगा , यमुना और पौराणिक नदी सरस्वती का संगम स्थान हैं।

इस महाकुंभ मेले में शाही स्नान की तारीखे इस प्रकार हैं

१३ जनवरी २०२५ – पौष पूर्णिमा।

१४ जनवरी २०२५ – मकर संक्रांती ( पहला शाही स्नान )

२९ जनवरी २०२५ – मौनी अमावस्या ( दुसरा शाही स्नान )

३ फरवरी २०२५ – बसंत पंचमी ( तीसरा शाही स्नान )

१२ फरवरी २०२५ – माघी पूर्णिमा

२६ फरवरी २०२५ – महाशिवरात्री ( इस महाकुंभ मेले का अंतिम शाही स्नान )

यह महाकुंभ मेला १४४ सालों के बाद आया है, इसीलिए इसका विशेष महत्व है। माना जाता हैं की जो लोग महाकुंभ मेले में डुबकी लगाते है उनको पिछले किये गए पापों से छुटकारा मिलता है और मोक्ष प्राप्त होता है। प्रशासन ने इस बार १.५ करोड़ लोगों की मेले में ठहरने की सुविधा की है। [ Mahakumbh Mela Prayagraj 2025 ]

Leave a Comment